By अभिनय आकाश | Sep 17, 2026
भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी और भारत-रूस के बीच "खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में पुतिन का संदेश साझा करते हुए भारत में रूसी दूतावास ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर गर्मजोशी से बधाई दी। साथ भेजे गए संदेश में पुतिन ने कहा कि आपको अपने देशवासियों का बहुत सम्मान और दुनिया भर में बड़ा रुतबा हासिल है। भारत और रूस के बीच खास और अहम रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने में आपके निजी योगदान की जितनी भी तारीफ़ की जाए, कम है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के फ़ायदे के लिए ज़रूरी द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे। यह गर्मजोशी भरा संदेश तब आया है जब पुतिन ने पिछली बार 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए देश का दौरा किया था, जो 12 से 13 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित हुआ था। शिखर सम्मेलन के दौरान, पुतिन ने दो ब्रिक्स सत्रों में भाग लिया और भारत मंडपम में 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी देखी। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं के सत्र को भी संबोधित किया, जहाँ उन्होंने व्यापार और कूटनीतिक दबाव को राज्य-स्तरीय हस्तक्षेप में बदलने के लिए पश्चिमी देशों की कड़ी आलोचना की।