Narendra Modi ने भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने पर दिया जोर, अमेरिकी विधेयक पर भारत सतर्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को वैश्विक चिप विनिर्माण का भरोसेमंद केंद्र बनाने के लिए अनुकूल नीतियों और सरकारी कदमों की रूपरेखा रखी। वहीं, रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध विधेयक और व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क लगाने की पहल पर भारत ने ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। इसके अलावा देश और दुनिया भर के कई प्रमुख घटनाक्रम दोपहर तक चर्चा में रहे।
नयी दिल्ली, 17 सितंबर की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
अर्थ20 : सेमीकॉन मोदी भारत को भरोसेमंद चिप विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सरकार सभी कदम उठा रही : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारत को वैश्विक चिप विनिर्माण के लिए भरोसेमंद गंतव्य के रूप में पेश करते हुए कहा कि सरकार अनुकूल नीतियों और रूपरेखाओं के जरिये उद्योग की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रही है।
वि2 : अमेरिका प्रतिबंध विधेयक रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की मंजूरी, भारत-चीन समेत व्यापारिक साझेदारों पर भी निशाना वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस पर प्रतिबंध लगाने तथा भारत और चीन जैसे उसके तेल एवं गैस के व्यापारिक साझेदार देशों पर भारी शुल्क लगाने का अधिकार देने के लिये अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक पारित किया है।
दि30 : मंत्रालय अमेरिका लीड ऊर्जा ‘‘हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे”: रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध विधेयक को लेकर विदेश मंत्रालय नयी दिल्ली: भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने आर्थिक हितों की रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।
दि23 : न्यायालय स्टेन्स याचिका ग्राहम स्टेन्स हत्याकांड में दोषी दारा सिंह की सजा में छूट की याचिका खारिज कर दी गई: ओडिशा सरकार नयी दिल्ली: ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 1999 में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टीवर्ट स्टेन्स और उनके दो बच्चों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रविंद्र पाल उर्फ दारा सिंह की सजा में छूट के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी है।
प्रादे5 : कश्मीर लीड मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जारी अभियान के दौरान दो आतंकवादी ढेर जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ1 : कर विंडफॉल सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर’ घटाया नयी दिल्ली: सरकार ने 16 सितंबर से शुरू हुए पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर’ (विंडफॉल) में कटौती की है।
वि3 : संरा गुतारेस सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली वैश्विक शक्तियां ही सुरक्षा परिषद में बैठी हैं: गुतारेस संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कड़े शब्दों में कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली वैश्विक शक्तियां ही सुरक्षा परिषद में बैठी हैं।
प्रादे46 : केरलम चैनल एमडी लीड गिरफ्तार केरलम: आबकारी अधिनियम उल्लंघन मामले में समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार कोच्चि: केरलम में एक मलयालम समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) को, वायनाड स्थित उनके पैतृक घर पर तलाशी के दौरान अनुमेय सीमा से अधिक शराब बरामद होने के बाद आबकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के कोच्चि के कलामस्सेरी से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे53 : राजस्थान लीड आग जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में वाणिज्यिक परिसर में लगी आग, कई दुकानों को नुकसान जयपुर: जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित एक वाणिज्यिक परिसर में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई और कई दुकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल1 : खेल एशियाड हॉकी हरबिंदर एक गीत, एक चोटिल खिलाड़ी और गोल्डन गोल : हरबिंदर ने ताजा की 1966 एशियाड हॉकी स्वर्ण की यादें नयी दिल्ली: एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम को पहला स्वर्ण पदक जीते छह दशक बीत गए लेकिन टीम के धुरंधर सेंटर फॉरवर्ड हरबिंदर सिंह के जेहन में आज भी उसकी यादें ताजा है और वह गाना आज तक नहीं भूले जो टीम की बस में हमेशा बजता था।
अन्य न्यूज़














