Samantha Ruth Prabhu Birthday: मॉडलिंग से Top Actress बनने तक, उतार-चढ़ाव भरा रहा फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Apr 28, 2026

दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज यानी की 28 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। सामंथा रुथ प्रभु ने हर किरदार को बड़े शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है और अपने फैंस का दिल जीता है। सामंथा रुथ की इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं के साथ पर्दे पर सफल जोड़ी बना चुकी हैं। हालांकि सामंथा की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रही है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

साल 2010 में 'या या माया चेस्वे' से सामंथा ने मॉडलिंग से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल में तीन से चार फिल्मों में काम करने लगीं। एक सफल और बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही सामंथा रुथ प्रभु फैशन डीवा भी हैं। जिनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस फैंस को बेहद पसंद आते हैं। सामंथा ने तमिल, मलयालम और तेलुगु में सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साल 2013 में एक्ट्रेस को तेलुगु और तमिल दोनों इंडस्ट्री में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं सालाना तीन करोड़ रुपए की कमाई करने वाले सामंथा ने फिल्म पुष्पा में 3 मिनट के गाने के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से भी मोटी कमाई करती हैं।

प्रमुख खबरें

अक्टूबर माह में बदलेगी 2 ग्रहों की चाल, वक्री भी होंगे और उदय अस्त भी होंगे शुक्र और बुध

Team India में Anshul Kamboj और Naman Dhir की एंट्री, प्रसिद्ध कृष्णा चोट के चलते बाहर

Hockey India में तकरार: Bholanath Singh की बुलाई बैठक पर Dilip Tirkey का कड़ा विरोध

Moringa Beauty Benefits For Skin: मोरिंगा से निखरेगी त्वचा, बस जान लें कैसे करें इस्तेमाल