UP Election 2022: EC ने उम्मीदवारों के लिए तय किए चाय-समोसे से लेकर मर्सिडीज और BMW तक के रेट, आप भी जरा डालिए नजर

By निधि अविनाश | Jan 19, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले है और इसी को देखते हुए सभी उम्मीदवारों को एक समान अवसर प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। इसी मकसद से अब  डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO) लखनऊ ने सभी सर्विस और आइटम्स के लिए एक रेट चार्ट जारी किया है। इस रेट चार्ज के मुताबिक, एक उम्मीदवार प्रचार में खर्च कर सकता है। नाशते में एक उम्मीदवार चार पूड़ी और एक मिठाई के लिए 37 रुपये और एक समोसा और एक कप चाय के लिए 6 रुपये खर्च करेगा। वहीं पानी की बोतलें एमआरपी पर ही खरीदी जाएगी।

वहीं, उम्मीदवार 16 रुपये की दर से फूलों की माला खरीद सकता हैं। चुनाव प्रचार के लिए तीन ड्रमर 1,575 रुपये प्रति दिन के हिसाब से किराए पर ले सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, जिला चुनाव अधिकारी ने लग्जरी कार यानि की बीएमडब्ल्यू (BMW) और मर्सिडीज (Mercedes) के लिए भी किराया तय किया है। उम्मीदवार इन कारों को 21,000 रुपये प्रति दिन के किराए पर ले सकता है, वहीं एसयूवी (SUV) मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट (Mitsubishi Pajero Sport) को 12,600 रुपये प्रति दिन किराए पर उठा सकते है। इनके अलावा कारों में  तेल की कीमतों के साथ इनोवा, फॉर्च्यूनर, क्वालिस जैसी एसयूवी का किराया 2,310 रुपये प्रति दिन, स्कॉर्पियो और टवेरा के लिए 1,890 रुपये प्रति दिन और जीप, बोलेरो और सूमो के लिए 1,260 रुपये प्रति दिन तय किया गया है।

ECI ने उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये की है

बता दें कि, भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने राज्य विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी थी। 

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार