FTII Itanagar में शिक्षक और छात्रों पर हमले के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 19, 2026

ईटानगर स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के परिसर में हुई मारपीट की घटना में दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और शिक्षक डोमोनिक संगमा एवं कई छात्रों को घायल होने के विरोध में छात्रों ने सभी शैक्षणिक गतिविधियां अनिश्चित काल के लिए रोक दी हैं। छात्र परिषद ने शनिवार को कहा कि मारपीट की घटना के विरोध में प्रदर्शन 17 सितंबर को शुरू हुआ और तब तक जारी रहेगा जब तक अधिकारी परिसर के आस-पास सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाते। परिषद ने बताया कि 16 सितंबर की शाम को तीन छात्र शैक्षणिक कार्य कर रहे थे, तभी परिसर के नजदीक जोलांग-राकाप रोड पर कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें रोका।

वह गारो-की फिल्मों ‘रैपचर’ (रिमडोगिट्टांगा) और ‘मा.अमा’ के लिए मशहूर हैं। परिषद का दावा है कि बार-बार मिल रही धमकियों, परिसर में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश और डराने-धमकाने की घटनाओं के कारण खासकर छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा

पेट्रोल की कीमत 390 रुपए के पार, गधा लेकर पाकिस्तान की असेंबली में घुस गए इमरान खान की पार्टी के नेता