भगोड़े विजय माल्या ने कांग्रेस नेताओं सचिन पायलट और सिंधिया को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2018

 नयी दिल्ली। संकट में फंसे भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेताओं सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत पर बधाई दी। ब्रिटेन की एक अदालत ने हाल में माल्या को भारत को सौंपने का आदेश दिया है।माल्या ने हाल में राजनीतिज्ञों पर आरोप लगाया था कि उन्हें बैंक कर्ज नहीं चुकाने के मामले में ‘पोस्टर ब्वॉय’ के रूप में दिखाया जा रहा है। माल्या ने ट्वीट कर दोनों युवा नेताओं को विधानसभा चुनावों में भाजपा को पराजित करने पर बधाई दी। 

यह भी पढ़ें: CM बनने से पहले ही कमलनाथ के खिलाफ SAD और AAP ने खोला मोर्चा

माल्या ने इस खबर के लिंक को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘अगली बार ईडी कहेगा कि मैंने जेट एयरवेज 777 की उड़ान को चार्टर्ड किया था।’’ भारत के साथ ब्रिटेन की प्रत्यर्पण संधि के तहत प्रत्यर्पण आदेश पर ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद हस्ताक्षर करेंगे। उनके पास औपचारिक रूप से प्रत्यर्पण का आदेश देने के लिए दो माह का समय है। माल्या मुख्य मजिस्ट्रेट के आदेश को जाविद द्वारा प्रत्यर्पण आदेश देने के बाद ही ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकते हैं। उस समय तक वह पूर्व शर्तों के तहत ही जमानत पर रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के