Prabhasakshi's Newsroom। इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने किया रिटेन, कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

By अनुराग गुप्ता | Dec 01, 2021

इंडियन प्रीमियर लीग की 8 टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को आगामी सत्र के लिए रिटेन कर लिया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी, केन विलियमसन, संजू सैमसंग, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने साथ बरकरार रखा है। ऐसे में नीलामी के लिए सबसे ज्यादा पैसा किसी टीम के पास है तो वो प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स है। 

इसे भी पढ़ें: फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, पंजाब किंग्स ने मयंक पर जताया भरोसा, देखें पूरी लिस्ट 

कोहली, रोहित, धोनी को किया गया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल की खिलाड़ियों की नीलामी से पहले अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली जबकि मुंबई इंडियंस ने उम्मीद के मुताबिक भारत के टी20 कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम के साथ बरकरार रखा है। भारत के महानतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके ने रिटेन किया है। अब हम आपको बता देते हैं कि किस खिलाड़ी को किस टीम ने रिटेन किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली को, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव को, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर को, सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक को, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज को, राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया को और पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है।

ऐसे में बाकी खिलाड़ी नीलामी में जाएंगे। वहीं फ्रेंचाइजियों के मामले सबसे ज्यादा धनी प्रीति जिंटा की टीम है, उनके पास 72 करोड़ रुपए मौजूद है। वहीं एसआरएच के पास 68 करोड़, आरआर के पास 62 करोड़, आरसीबी के पास 57 करोड़ रुपए जबकि सबसे कम 47 करोड़ 50 लाख रुपए डीसी के पास बचे हुए हैं और इन्हीं पैसों में फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों को खरीदना है। 

इसे भी पढ़ें: CSK ने मिस्टर आईपीएल और फाफ पर नहीं जताया भरोसा, रैना के साथ मिलकर ही धोनी ने टीम को बनाया था बेस्ट 

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली तरजीह

अपनी-अपनी टीमों को अर्श से फर्श तक ले जाने वाले महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया। इसमें मुंबई इंडियंस के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या शामिल हैं। आरसीबी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और साल 2021 में पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल को रिलीज किया। पंजाब किंग्स ने लोकेश राहुल को सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान को रिलीज कर दिया। इसके अलावा शिखर धवन, डेविड वार्नर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा ऑर्चर, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन और श्रेयस अय्यर को टीमों ने जाने दिया।

प्रमुख खबरें

T20 WC India Squad: रोहित और अजीत अगरकर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल से लेकर रिंकू सिंह तक कई सवालों के दिए जवाब

Delhi School EWS Admission 2024-25 Registration | दिल्ली स्कूल ईडब्ल्यूएस प्रवेश 2024-25 पंजीकरण शुरू, आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

अप्रैल में 77 आतंकी हमलों से थर्राया पाकिस्तान, 70 लोगों की जान गई, ताजा रिपोर्ट में दावा

Shrimad Ramayan Off-Air Rumours | जून में ख़त्म होगी श्रीमद रामायण? सुजय रेउ ने शो के ऑफ-एयर होने की खबरों पर किया रिएक्ट