अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को अब मास्क लगाने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से पहले वाली जिंदगी की ओर लौटने का बड़ा संकेत देते हुए रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा है कि जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है उन्हें मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। सीडीसी ने कहा कि घरों से बाहर जाने और अंदर रहने दोनों के लिए यह सिफारिश की जाती है। सीडीसी द्वारा बृहस्पतिवार को यह घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों के सामने बिना मास्क पहने पहुंचे। बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बड़ी कामयाबी है। बहुत बड़ा दिन है।

इसे भी पढ़ें: कोविड19 से जंग में अमेरिका बढ़ा रहा मदद का हाथ, इस फाउंडेशन ने जुटाये 2.5 करोड़ डॉलर

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि एक साल पहले अप्रैल 2020 के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या सबसे कम हैं। मौत के मामलों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है और ये भी अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम स्तर पर हैं।’’ उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि यह वायरस दूसरे देशों में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चार महीनों से भी कम समय में हमने अमेरिका के करीब 60 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम पहला टीका लगा दिया है।’’ सीडीसी ने अपने नए दिशा निर्देशों में कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोग बिना मास्क पहने या सामाजिक दूरी बनाए बिना अपनी गतिविधियां बहाल कर सकते हैं। उसने कहा कि अमेरिका के भीतर ही यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा से पहले या उसके बाद जांच कराने या पृथक-वास करने की आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना से सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा 12 से 15 साल के बच्चों को टीका, फाइजर के टीके को मिली मंजूरी

सीडीसी ने कहा कि टीके कोविड-19 बीमारी को रोकने में प्रभावी हैं खासतौर से गंभीर रूप से बीमार पड़ने या मौते के मामले में। टीकों ने लोगों के जरिए इस संक्रामक रोग के फैलाने का खतरा कम कर दिया है। अमेरिका ने हाल ही में फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 रोधी टीकों को मंजूरी दी है। यह दिशा निर्देश इन्हीं टीकों पर लागू होते हैं। सीडीसी ने कहा कि साथ ही ये दिशा निर्देश विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हाल ही में आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिए टीकों पर भी लागू हो सकते हैं। इनमें एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफॉर्ड का टीका शामिल है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के हाथ लगा सुपर-पावर बिल! रूसी तेल खरीदने वाले देशों की खैर नहीं, भारत और चीन पर मँडराया 100% टैरिफ का खतरा!

PM Narendra Modi करेंगे Cabinet की दो दिवसीय चिंतन बैठक की अध्यक्षता, दिल्ली में मंथन

Jammu and Kashmir Udhampur Encounter | उधमपुर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

PM Modi Birthday: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई