फ्यूचर ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के शेयर नीचे गिरे, उच्च न्यायालय ने खारिज की यह याचिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

नयी दिल्ली।फ्यूचर ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के शेयर बुधवार को सात प्रतिशत तक घट गए। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अमेजन की ‘मध्यस्थता’ को समाप्त करने संबंधी समूह की याचिकाओं को खारिज किए जाने के बाद यह गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फ्यूचर-अमेजन विवाद को लेकर सिंगापुर मध्यस्थता केंद्र में जारी सुनवाई को निरस्त करने की मांग वाली फ्यूचर समूह की याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दीं।

इसे भी पढ़ें: एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, यहां जानिए पूरी डिटेल

उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद बीएसई में फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 7.10 फीसदी, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड का 6.29 फीसदी, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन लिमिटेड का 5.53 फीसदी, फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड का 4.79 और फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड का शेयर 4.24 प्रतिशत तक लुढ़क गया।

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए