By अभिनय आकाश | Feb 10, 2022
अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला भारत में आने के लिए तैयार है, लेकिन इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कड़ा और दो टूक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टेस्ला का भारत में स्वागत है लेकिन कंपनी की चीन में गाड़ियां बनाकर भारत में बेचने की अवधारणा पचने वाली नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अमेरिकी कंपनी टेस्ला चीन में बनी अपनी कारें भारत में न बेचे बल्कि यही प्रोडक्शन शुरू करे। उन्होंने कहा कि टेस्ला को भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हिकल के मैन्युफैक्चरिंग के लिए कई बार कहा गया है। उन्हें भारत सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। इसके बावजूद भी प्रोडक्शन शुरू नहीं हो पाया है।
गडकरी ने ये भी कहा कि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हिकल टेस्ला की इलेक्ट्रिक व्हिकल से कम अच्छी नहीं है। इसलिए मैंने टेस्ला से कहा है कि चीन में बनी अपनी इलेक्ट्रिक कार भारत में न बेचे बल्कि उसे भारत में ही इसका निर्माण करना चाहिए और यही से एक्सपोर्ट भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप यहां से शुरू करते हैं, तो आपका स्वागत है, कोई बात नहीं। लेकिन चीन में निर्माण और भारत में बिक्री हम सभी के लिए एक सुपाच्य अवधारणा नहीं है।
एलेन मस्क ने इसको लेकर किया था ट्वीट
एलन मस्क ने एक ट्वीटर यूजर को भारत में टेस्ला के आने को लेकर जवाब देते हुए कहा, "अभी भी सरकार के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा हूं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि एलन मस्क और सरकार के बीच किस बात पर रजामंदी नहीं हो पा रही है।