सड़क परियोजनाओं के लिए छोटे निवेशकों से जुटाएंगे राशि: गडकरी

Nitin Gadkari

गडकरी ने कहा कि कस्बों और शहरों में रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क ओवरब्रिज बनाने की 8,000 करोड़ रुपये की परियोजना पर भी काम चल रहा है, लेकिन इसकी घोषणा बजट के बाद की जाएगी।

मुंबई|  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि सरकार सड़क जैसी ढांचागत परियोजनाओं के निर्माण के लिए विदेशी निवेशकों से राशि नहीं लेगी और छोटे निवेशकों से हीरकम जुटाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ढांचागत परियोजनाओं के लिए प्रति वर्ष आठ प्रतिशत के सुनिश्चित रिटर्न पर एक लाख रुपये लगाने के इच्छुक छोटे निवेशकों से धन जुटाएगी।

गडकरी ने कहा कि कस्बों और शहरों में रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क ओवरब्रिज बनाने की 8,000 करोड़ रुपये की परियोजना पर भी काम चल रहा है, लेकिन इसकी घोषणा बजट के बाद की जाएगी।

गडकरी ने कहा कि उनका विभाग सालाना पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम करता है। ऐसा देखकर विदेशी निवेशक भारतीय सड़क परियोजनाओं में निवेश करना चाहते हैं लेकिन सरकार इसे लेकर इच्छुक नहीं है। गडकरी ने यहां महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, मैं अमीरों को और अमीर नहीं बनाना चाहता। उनके बजाय मैं किसानों, खेत मजदूरों, कांस्टेबलों, क्लर्कों और सरकारी कर्मचारियों से पैसा इकट्ठा करूंगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़