सर्दियों के मौसम में इस तरह बनाएं गाजर का टेस्टी टेस्टी हलवा

By मिताली जैन | Dec 14, 2018

सर्दी के मौसम को खाने−पीने का मौसम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस मौसम में गरमा−गरम व मीठी चीजें खाने का मन काफी अधिक करता है। फिर चाहे बात गुलाब जामुन की हो या गाजर के हलवे की। नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। अगर आप भी कुछ मीठा व गरमा−गरम खाना चाहते हैं तो गाजर का हलवा तैयार करें। आमतौर पर लोग समझते हैं कि इसे बनाना काफी कठिन है, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। महज दूध और चीनी की मदद से भी गाजर का हलवा तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं गाजर का हलवा बनाने की विधि-

इसे भी पढ़ेंः बाजार से क्यों लाते हैं, इस तरह घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट आटा बिस्कुट

सामग्री−

तीन किलो गाजर

डेढ़ लीटर फुलक्रीम दूध 

चीनी

तीन चौथाई टेबलस्पून घी

एक टीस्पून इलायची पाउडर

डाईफ्रूट्स

विधि− गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धोकर, छीलकर कद्दूकस करें। अब एक पैन में कद्दूकस की हुई गाजर डालें व धीमी आंच पर दस से पन्द्रह मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद बारी आती है इसमें दूध डालने की। अब पैन में फुलक्रीम दूध डालकर मिलाएं और तब तक हिलाएं, जब तक दूध गाजर में अच्छी तरह अब्जॉर्ब न हो जाए।

अब गाजर के हलवे में स्वादानुसार चीनी डालें और फिर से पकाएं। करीबन दो मिनट बाद इसमें घी, इलायची पाउडर व डाईफ्रूटस डालकर मिलाएं और कुछ देर पकाएं। 

इसे भी पढ़ेंः चिली पोटैटो खाने के हैं शौकीन, तो यह रही चटखदार रेसिपी

आपका गाजर का हलवा तैयार है। बस इसे गरमा−गरम बाउल में निकालकर सर्व करें।

नोटः हमने इस रेसिपी में खोया का प्रयोग नहीं किया है। खोया के बिना भी गाजर का हलवा बेहद स्वादिष्ट बनता है। साथ ही अगर गाजर के हलवे में खोए का इस्तेमाल न किया जाए तो इसे कुछ दिनों तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है और जब मन करे, तब गर्म करके खाया जा सकता है। वहीं खोया से बना गाजर का हलवा दो से तीन दिन में ही खराब हो जाता है। इसलिए अगर आपको हलवा आठ−दस दिन तक इस्तेमाल करना है तो खोए का इस्तेमाल न करें।

-मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह