गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ना करें यह गलतियां

By मिताली जैन | Sep 09, 2022

आज अनंत चतुर्दशी है और दस दिनों के गणेशोत्सव के बाद आज लोग बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर रहे हैं। इस दौरान बेहद हषोल्लास के साथ गणपति जी की प्रतिमा को नदी में प्रवाह किया जाता है। साथ ही, भक्तगण यह आशा करते हैं कि बप्पा अगले साल फिर उनके घर पधारें। लेकिन गणपति विसर्जन के दौरान कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स करने से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको गणेश विसर्जन के दौरान करने से बचना चाहिए-

पहले करें पूजन

कुछ लोग सीधे ही गणेश विसर्जन करने के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन अब बप्पा आपके घर से विदा हो रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप उनके जाने से पहले पूरी श्रद्धा भाव से उनका पूजन करें और इस दौरान उन्हें फल-फूल, मोदक, नैवेद्य इत्यादि अर्पित करें। साथ ही, आप इस दौरान गणपति जी से 10 दिनों में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए माफी मांगें।

इसे भी पढ़ें: जानिए गणेश चतुर्थी के दस दिन बाद ही क्यों किया जाता है बप्पा की मूर्ति का विसर्जन

शुभ मुहूर्त में करें विसर्जन

यह सच है कि अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप किसी भी समय विसर्जन करने के लिए चल दें। शुभ मुहूर्त पर विसर्जन करने से व्यक्ति को अतिरिक्त लाभ मिलता है। गणेश विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त 09 सितंबर को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक का है। वहीं, अगर आप शाम के समय विसर्जन करना चाहते हैं तो ऐसे में आप 5 बजे से लेकर 6 बजकर 30 मिनट तक के शुभ मुहूर्त में मूर्ति विसर्जित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्यों किया गणपति जी ने रिद्धि और सिद्धि से विवाह

जरूर करें आरती

अगर आपने पहली बार गणपति जी की स्थापना की है तो शायद आपको इस विषय में ज्ञान ना हो। जब भी गणपति जी की मूर्ति विसर्जित की जाती है तो विसर्जन से पहले उनकी आरती अवश्य करनी चाहिए। साथ ही, बप्पा से अपनी कृपा बनाए रखने की कामना करें।

इस बात का रखें ध्यान

गणपति मूर्ति विसर्जन का एक सही तरीका होता है, जिसके बारे में लोगों को कम ही पता होता है। जब भी आप विसर्जन करें तो कभी भी नदी या तालाब में झटके से मूर्ति को ना डालें। इससे उसके टूटने का खतरा रहता है और ऐसे में अपशगुन होता है। हमेशा प्रतिमा को धीर-धीरे पानी में डुबोकर ही विसर्जित करना चाहिए। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी