दिल्ली में हुआ वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश, चार विदेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यहां वेश्यावृति में लिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस संबंध में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं 23 से 42 साल के बीच की हैं और दक्षिण दिल्ली के इलाकों में वेश्यावृत्ति में शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए अमित शाह से मदद मांगी

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी महिलाओं के अलावा उनके ड्राइवर तेज कुमार को गिरफ्तार किया गया जो उन्हें वसंत कुंज में एक होटल के पास छोड़ता था। पुलिस ने होटल के पास ही जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में नरेश नामक एक एजेंट का भी पता लगाया है जो कि ऑटो रिक्शा चलाता है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एजेंट को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Dakshina Kannada में पुलिस कांस्टेबल की कार से टक्कर होने के कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी