अपने उफान पर गंगा, जलस्तर में लगातार हो रही बढो़तरी, खतरे के निशान से बह रही ऊपर

By आरती पांडेय | Aug 09, 2021

वाराणसी में गंगा नदी 2019 के बाद एक बार फिर उफान पर हैं जिससे शहरवासियों के मन में काफी बेचैनी है। गंगा खतरे के निशान को पार करके 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार 9 अगस्त को सुबह 7 बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 71.37 मीटर पर था। गंगा में 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। वाराणसी में गंगा का डेंजर लेवल 71.26 मीटर है। गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सतर्क कर दिया है, और एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की तमाम टीमें घाटों पर तैनात हो चुकी है। जिले में स्थापित बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ प्रभावित इलाको में एनडीआरएफ की टीम लागातर भर्मण कर रही है। वाराणसी में गंगा नदी सुबह के करीब 10 बजे 71.41 पर बह रही थी जिससे तड़के सुबह ही  गंगा का पानी अस्सी-नगवा मार्ग पर भर चुका, इससे स्थानीय और शहरवासियों के दिल की बेचैनी बढ़ गयी है। लोगों का कहना है,की इसी तरह गंगा का पानी बढ़ता रहा तो हम लोगों को सुरक्षित जगह तलाशनी होगी।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप