अध्ययन में गंगा नदी के पानी में कोरोना वायरस का कोई अंश नहीं मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

नयी दिल्ली। कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर रहने के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में नदी से शव निकाले जाने के बाद सरकार द्वारा कराये गए एक अध्ययन में गंगा के पानी में कोरोना वायरस के कोई अंश नहीं पाये गए हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह अध्ययन जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर), लखनऊ, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के सहयोग से किया गया।

इसे भी पढ़ें: नियामक कारणों से भारत को टीके नहीं दे पा रहा अमेरिका

वायरोलॉजिकल अध्ययन के तहत पानी के नमूनों से वायरस के आरएनए को निकाला गया ताकि जलाशय में वायरल लोड निर्धारित करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जा सके।

प्रमुख खबरें

पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

MP High Court ने जन्मतिथि बदलने का सीएमओ आदेश किया निरस्त