गैंगस्टर भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी पंजाब में पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

पंजाब पुलिस की ‘गैंगस्टर विरोधी कार्यबल’ ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी सहयोगी को बटाला के घुमान में पिछले महीने हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पकड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीजीपी यादव ने बताया कि पूछताछ में मसीह के जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि भगवानपुरिया के निर्देश पर ही मसीह ने गोरा बरियार की हत्या की साचिश रची थी और अपने तीन साथियों के साथ इस हमले को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि मसीह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन समेत कम से कम सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के प्रमुख ने बताया कि मसीह को आगे की कार्रवाई के लिए बटाला पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन

TMC के पूर्व MLA Soham Chakraborty पर बढ़ई से मारपीट का आरोप, कोलकाता पुलिस में केस दर्ज

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर