गांगुली ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, कहा- राजनीति में जाने का इरादा नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2019

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह भगवा पार्टी में शामिल होंगे और कहा कि ‘‘अभी’’ ऐसा नहीं होगा क्योंकि न तो उन्होंने और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में हुई अपनी बैठक में इस बारे में कोई चर्चा की। गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिये गांगुली इकलौते उम्मीदवार हैं, इसलिये उनका निर्वाचन तय है। शाह ने शनिवार को गांगुली से मुलाकात की थी जिससे ये अटकलें लगने लगी कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को बीसीसीआई अध्यक्ष पद की पेशकश इस बदले में की गई कि वह 2021 में महत्वपूर्ण पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: गांगुली के मार्गदर्शन में तरक्की करेगा भारतीय क्रिकेट: लक्ष्मण

शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नये सचिव होंगे और अरुण धूमल नये कोषाध्यक्ष होंगे। धूमल वित्त राज्यमंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को कहा था कि अगर गांगुली राजनीति में आ जाते हैं तो इससे ‘‘राजनीति समृद्ध होगी।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के दरवाजे हर किसी के लिए खुले हैं।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा