गरवी गुजरात भवन को GRIHA द्वारा ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 20, 2024

नई दिल्ली में स्थित गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिष्ठित ‘गरवी गुजरात’बिल्डिंग को GRIHA-ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटाट एसेसमेंट द्वारा तीन स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। GRIHA को हैबिटाट के माध्यम से उत्सर्जन तीव्रता में कमी का मूल्यांकन करने में महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह रेटिंग सिस्टम, “"Nationally Determined Contributions” में उल्लिखित जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत की मिटिगेशन स्ट्रैटजी में एक अहम भूमिका निभाता है।

उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर 2019 में गरवी गुजरात भवन का उद्घाटन किया गया था। गरवी गुजरात भवन ने ग्रीन बिल्डिंग बनने के लिए ज़रूरी सभी आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें वर्टिकल गार्डन, सौर पैनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास/स्मार्ट ग्लास, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी पर्यावरण-अनुकूल प्रणालियां शामिल हैं। लगभग 20,000 वर्ग फीट में फैला, गरवी गुजरात भवन उद्घाटन के पांच साल बाद भी आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Kanpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में फायरिंग, 4 लोग जख्मी

Rajasthan Panchayat Election: 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शुरू

सोनम वांगचुक का आरोप: Ladakh प्रशासन असहमति दबाने के लिए चुनिंदा कार्रवाई कर रहा

US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल