By अनन्या मिश्रा | Sep 03, 2026
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की ओर से गेट 2027 परीक्षा के लिए 27 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण प्रोसेस शुरू हो चुका है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस बार पंजीकरण प्रोसेस में कुछ बदलाव किए गए हैं। इससे पहले आवेदन प्रोसेस 14 अगस्त को शुरू होना था, लेकिन इसको आगे बढ़ा दिया गया था।
बता दें कि गेट 2027 के रजिस्ट्रेशन में एक जरूरी और अहम बदलाव किया गया है।
सभी भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन प्रोसेस में डिजिलॉकर का इस्तेमाल जरूरी किया गया है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने कैंडिडेट्स को अपना सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट पहले से बनाने या फिर मौजूदा अकाउंट को अपडेट करने की सलाह की है।
इस तरह से आवेदन करने से कई जानकारियां स्वत: प्राप्त की जाएंगी।
कैंडिडेट्स का नाम
डेट ऑफ बर्थ
ईमेल एड्रेस
मोबाइल नंबर
प्रोफाइल फोटो
एड्रेस
सत्यापित पहचान पत्र संख्या
इसलिए आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि डिजिलॉकर में दर्ज डिटेल्स उनकी जानकारी सही है। क्योंकि गलत जानकारी होने से आवेदन करने में परेशानी हो सकती है।
इस बार गेट परीक्षा में रोबोटिक्स और स्वचालन नाम से नया प्रश्नपत्र जोड़ा गया है।
वहीं गेट 2027 में कुल 30 प्रश्नपत्र मौजूद होंगे
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास द्वारा सभी प्रश्नपत्रों के पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए हैं।
कैंडिडेट्स अपनी पसंद के प्रश्नपत्र का संशोधित पाठ्यक्रम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
रोबोटिक्स और स्वचालन से जुड़े सब्जेक्ट्स का इस्तेमाल इंजीनियरिंग, विनिर्माण, स्वायत्त प्रणालियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तकनीक आधारित कई फील्ड में बढ़ रहा है। इसलिए इस पृष्ठभूमि में इस सब्जेक्ट को अलग प्रश्नपत्र के तौर पर शामिल किया गया है।
गेट 2027 का एग्जाम फरवरी 2027 में 6 तारीखों पर होगा। एग्जाम की डेट्स 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 हैं। कैंडिडेट्स को एग्जाम से पहले शहर की सूचना 04 जनवरी 2027 को मिल जाएगी। वहीं रिजल्ट 19 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा।
अनारक्षित अभ्यर्थी को 2000 रुपए आवेदन शु्ल्क देना होगा। वहीं महिला कैंडिडेट्स को 1000 रुपए तो वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
विस्तारित अवधि में आवेदन करने की स्थिति में अनारक्षित कैंडिडेट्स को 2500 रुपए, महिला उम्मीदवार को 1500 रुपए और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थी कैंडिडेट्स को 1500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले गेट 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
फिर ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
डिजिलॉकर अकाउंट के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
व्यक्तिगत, क्वालिफिकेशन और संपर्क संबंधी मांगी गई डिटेल्स को भरें।
अब फोटो, साइन और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करें।
भरी गई सभी जानकारी की ध्यान से जांच करें।
इसके बाद आवेदन पत्र सब्मिट कर दें।
वहीं इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।