Gaur Group ने ग्वालियर के पास 15 मेगावॉट क्षमता का सौर संयंत्र लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

नयी दिल्ली। रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गौड़ ग्रुप ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पास 80 करोड़ रुपये के निवेश से 15 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि ग्वालियर के पास महोबा में 50 एकड़ में फैली इस परियोजना का विश्व पर्यावरण दिवस पर उद्घाटन किया गया। इस संयंत्र से सालाना 2.25 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी। इसकी क्षमता को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि इस सौर परियोजना से पैदा होने वाली बिजली को केंद्रीय ग्रिड में एकीकृत किया जाएगा और समूह की परियोजनाओं के लिए उपयोग किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Gadkari ने असम में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी

इनमें गौड़ सिटी मॉल, गौड़ सेंट्रल मॉल, द गौड़ सरोवर पोर्टिको और गौड़ सिटी सेंटर शामिल हैं। गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने कहा कि ‘‘हमें 15 मेगावॉट महोबा सौर ऊर्जा परियोजना को पूरा करने और इसे विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्र को समर्पित करने की खुशी है। इस संयंत्र की न्यूनतम उपयोगिता अवधि 26 वर्ष है।’’ गौड़ ग्रुप दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है। इसने छह करोड़ वर्ग फुट में फैली लगभग 65,000 आवास इकाइयों को विकसित किया है।

प्रमुख खबरें

FIDE Rapid 2025: कार्लसन को बड़ा झटका, आर्टेमिएव-नीमन संयुक्त बढ़त पर, खिताब की दौड़ में बड़ा उलटफेर!

BCCI का बड़ा ऐलान: टेस्ट टीम में कोई फेरबदल नहीं, वीवीएस लक्ष्मण के कोच बनने की अटकलों पर पूर्ण विराम

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें