गौतम ने दाखिल किया नामांकन, आप-कांग्रेस को देंगे गंभीर चुनौती

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2019

नई दिल्ली। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। पर्चा भरने से पहले उन्होंने अपने घर पर पूजा-पाठ किया और जागृति एन्‍क्‍लेव से रोड शो निकाला। जिसके बाद शास्त्री नगर डीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी भी मौजूद रहे।

बता दें कि भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद महेश गिरि की बजाय क्रिकेटर गंभीर को अपना उम्मीदवार बनाया है। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले गौतम गंभीर का मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की आतिशी से होगा। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह