सलामत रहे दोस्ताना हमारा... हरभजन सिंह से गौतम गंभीर ने लिए मज़े, ‘AAP’ से तो पुरानी दोस्ती है...

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

गौतम गंभीर और हरभजन सिंह फिलहाल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। दोनों ने भारतीय क्रिकेट की सेवा की है। दोनों के ही दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था। दोनों भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो रहे हैं। वर्तमान में देखें तो दोनों क्रिकेट से जुड़े रहते हैं। समय-समय पर दोनों एक साथ क्रिकेट कमेंट्री भी करते दिखाई दे जाते हैं। हालांकि दोनों का रुझान राजनीति में भी देखने को मिला है। फिलहाल गौतम गंभीर जहां पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया है। भले ही दोनों क्रिकेटर दो अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं लेकिन उनके बीच की दोस्ती अभी भी कायम है।

इसे भी पढ़ें: बाबर आजम ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले कप्तान बने

खबर के मुताबिक काफी दिनों बाद दोनों की मुलाकात हुई है और दोनों ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें भी साझा की है। हालांकि गौतम गंभीर ने जब हरभजन सिंह के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया तो एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। गौतम गंभीर ने लिखा कि AAP से तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी। हालांकि, गौतम गंभीर का यहां आप से लिखने के पीछे भी एक दिलचस्प पर बात है। हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। वहीं गौतम गंभीर लगातार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते रहते हैं। केजरीवाल के खिलाफ गौतम गंभीर लगातार ट्वीट करते रहते हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में है तो वहीं भाजपा विपक्ष में है।

इसे भी पढ़ें: लेडी 'सचिन' मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, इमोशनल नोट लिखकर किया भावुक

भले ही दोनों क्रिकेटर दो बड़ी पार्टियों से जुड़े हुए हैं। दोनों सांसद भी हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी पार्टी से जुड़े हैं। बावजूद इसके दोनों की दोस्ती में कोई असर दिखाई नहीं देता है। गौतम गंभीर के फोटो को हरभजन सिंह ने रिट्वीट किया। अपने रिट्वीट के साथ हरभजन सिंह ने लिखा कि लीजेंड गौतम गंभीर, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपको बता दें कि हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2022 में गौतम गंभीर लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर थे। लखनऊ सुपरजाइंट्स का प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा और उसने प्लेऑफ में जगह भी बनाई थी।

प्रमुख खबरें

Samsung ला सकता है Galaxy S27 Ultra, 200MP कैमरा और 5700mAh बैटरी मिलने की उम्मीद

Election Commission के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त Manish Garg गोरखपुर में करेंगे 17 जिलों की समीक्षा

China Government ने 9 State Secrets लीक करने वाले भ्रष्ट अधिकारी को सुनाई मौत की सजा

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Congress को दी सलाह, सीट बंटवारे में जीत के समीकरण पर करें विचार