अलवर में 300 साल पुराने मंदिर पर गहलोत सरकार का बुलडोजर, ड्रिल से तोड़ा गया शिवलिंग, बीजेपी ने उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2022

दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाने को लेकर विवाद चल रहा है तो राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर 300 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चलाने पर बवाल हो गया है। हिन्दूवादी संगठनों का आरोप है कि गहलोत सरकार ने साजिश के तहत मंदिर को तोड़वा दिया है। अब इस मामले में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कांग्रेस विधायक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स : कुलदीप और चहल के बीच होगा फिरकी का मुकाबला

 भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर तोड़ा गया 300 साल पुराना शिव मंदिर…करौली और जहांगीरपुरी पर आसूँ बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुँचना - यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज़म। इसके साथ ही एक और अन्य ट्वीट में मालवीय ने कहा कि 18 अप्रैल को राजस्थान के राजगढ़ कस्बे में बिना नोटिस प्रशासन ने 85 हिंदुओं के पक्के मकानों और दुकानों पर बुल्डोज़र चला दिया।

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi