ब्लैक फंगस के बढ़ते खतरे पर बोले गहलोत, कहा-इलाज के लिए टीके समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए केंद्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज में इस्तेमाल होने वाले टीके एम्फोटेरिसिन को राज्यों को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की अपील केंद्र सरकार से की है। गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘जिस प्रकार पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन का राज्यों को आवंटन का जिम्मा केन्द्र सरकार ने अपने हाथों में लिया था वैसे ही अब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन का आवंटन भी केन्द्र सरकार कर रही है। राज्यों को समय पर इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है जिससे मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है।’’

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : नारद मामले में सीबीआई अदालत में पेश हुए ममता के खास चार आरोपी नेता

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ब्लैक फंगस के अनेक मामले सामने आए हैं। राज्य के लगभग 30 अस्पतालों को इसके इलाज के लिए अधिकृत किया गया है।

प्रमुख खबरें

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम