'शिवलिंग' पर गहलोत के बयान से नाराज कांग्रेस नेता ने कहा- कुछ ज्यादा लिबरल दिखाने के लिए बना रहे मजाक, ये घोर पाप है

By अभिनय आकाश | May 24, 2022

ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई अदालत में जारी है और हिन्दू व मुस्लिम पक्षों की तरफ से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर देश में बयानबाजी का दौर जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद में कथित रूप से मिले शिवलिंग को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर कांग्रेस नेता ने नाराजगी जाहिर की है। शिवलिंग हमारी आस्था का विषय है, शिवलिंग का माखौल या उसका मजाक नहीं उड़ाया जा सकता है। ये हमारे लिए कोई राजनीति का विषय नहीं है। राहुल गांधी हमारी पार्टी के सर्वोच्च नेता हैं, वो खुद कह चुके हैं कि वो एक शिवभक्त हैं। 

इसे भी पढ़ें: अर्जुन सिंह के भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी की बंगाल इकाई में दरार गहराती नजर आ रही है

बता दें कि  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने वाराणसी में नया तमाशा शुरू कर दिया है। भाजपा-आरएसएस विवाद पैदा करने में माहिर है। इसके साथ ही सपा नेता अखिलेश ने भी विवादित बयान देते हुए कहा था कि कहीं भी पीपल पेड़ के नीचे पत्थर रख दो, लाल झंडा रख दो तो वो मंदिर बन जाता है। 

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत