कांग्रेस ने संगठन में सुधारों के लिए कार्यबल बनाया, राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित

Congress
ani

कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के मकसद से मंगलवार को आठ सदस्यीय कार्य बल-2024 का गठन किया। साथ ही, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित किया गया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के मकसद से मंगलवार को आठ सदस्यीय कार्य बल-2024 का गठन किया। साथ ही, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित किया गया। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दो अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन महत्वपूर्ण समूहों का गठन किया।

इसे भी पढ़ें: बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

कार्य बल-2024 में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: देश का प्रधान 'सर्वशक्तिमान', मोदी के रूप में दुनिया को मिला राह दिखाने वाला ग्लोबल लीडर, QUAD की इस तस्वीर में दिखा भारत का दम

राजनीतिक मामलों के समूह में राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस के जी 23 के दो अहम सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह मिली है। केंद्रीय योजना समूह में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर और कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़