By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि जर्मनी के निवेशक राज्य के बुनियादी ढांचे, कुशल कार्यबल और महिलाओं को मिले रोजगार के अवसरों से प्रभावित हैं। उन्होंने अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान जर्मनी में निवेशकों से बातचीत की और तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे के बारे में बताया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी के निवेशक अब तमिलनाडु में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, मैं इस विकास को अगले स्तर पर ले जाना चाहता हूं। अभी हम इसी दिशा में दूरदर्शी योजनाएं लागू कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के अनुसार, जर्मनी में उनका स्वागत इस बात का सबूत है कि वहां के निवेशक तमिलनाडु को कितना महत्व देते हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में स्टालिन ने तर्कवादी नेता पेरियार ई वी रामासामी के चित्र का अनावरण भी किया।