Valentine's Week पर पाएं Trending Korean Glass Skin, ये घरेलू उपाय देगा Instant Glow

वैलेंटाइन वीक 2026 में कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घर पर 'राइस वॉटर थेरेपी' अपनाएं। यह आसान घरेलू नुस्खा त्वचा को गहराई से साफ कर नेचुरल ग्लो देता है, जानिए इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका।
फरवरी का महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक शुरु हो जाएगा। ये पूरा हफ्ता प्यार के नाम के लिए जाना जाता है। इस समय हर एक लड़की को सबसे खूबसूरत दिखना है। अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरली ग्लोइंग त्वचा मिलेगी। आजकल ज्यादातर लोग Korean Glass Skin पाने की ख्वाहिश रख रहे हैं। यदि आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो आपके किचन में रखा एक सिंपल सा उपाय काम आएगा। आप घर पर ही करें Rice Water Therapy, आइए आपको बताते हैं इसका कैसे इस्तेमाल करें।
Rice Water Therapy क्या है?
Rice Water Therapy में चावल धोने या भिगोने के बाद बचा हुआ पानी चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता है। यह पानी त्वचा की गहराई से सफाई करता है और स्किन को प्राकृतिक रूप से साफ व मुलायम बनाता है। इसके नियमित उपयोग से चेहरा तरोताजा दिखाई देता है और त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है।
Rice Water कैसे तैयार करें?
- सबसे पहले आप दो चम्मच कच्चे चावल लें।
- फिर इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद चावल को एक कप पानी में कम से कम आधे घंटे के लिए कम भिगो दें।
- फिर इस पानी को छान लें। यही पानी Rice Water है, जिसे आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Rice Water का कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए सबसे पहले आप चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें।
- इसके बाद कॉटन पैड की मदद से Rice Water को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- फिर करीब 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
- आप चाहें तो इसे रात में भी लगा सकती हैं।
- यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरुर करें।
Rice Water से क्या फायदे मिल सकते हैं?
Rice water स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इससे चेहरे पर चिपचिपाहट नहीं आती है और स्किन भर सॉफ्ट लगती है। यदि आप नियमित रुप से इसका इस्तेमाल करती हैं तो स्किन टोन थोड़ी क्लीन दिख सकती है। इसके साथ ही आप नेचुरल ग्लो आता है।
वैलेंटाइन वीक से पहले कब से शुरु करें?
यदि आप वैलेंटाइन वीक में कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो आज से ही Rice Water Therapy शुरु कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में तीन से चार बार कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी Rice Water यूज करें तो हर बार फ्रेश इस्तेमाल करें।
- चावल के पानी को ज्यादा दिनों तक स्टोर करके न रखें।
यदि आप चेहरे पर जलन या खुजली है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
अन्य न्यूज़











