Fashion: गॉर्जियस लुक पाने के लिए पुरानी साड़ी से बनाएं खूबसूरत पोटली बैग, ऐसे करें लुक को कंप्लीट

By अनन्या मिश्रा | Apr 14, 2023

शादी के सीजन में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। खासतौर पर लड़कियां और महिलाएं अपने स्टाइल को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और वह खुद को बेसट दिखाने के लिए पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। फिर चाहे शादी खुद के घर में हो या किसी दोस्त की। इसके लिए पहले से ही तैयारी करनी होती है। अपने लुक को बेस्ट बनाने और लुक को कंप्लीट करने के लिए अक्सर हम सभी एथनिय वियर के साथ ज्वेलरी चुनते हैं। लेकिन पर्स या पोटली में अधिक पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: सोनाक्षी के इन लुक्स को रीक्रिएट कर खुद को बनाएं स्टाइलिश, हर कोई करेगा तारीफ

कढ़ाई वाली पोटली

अगर आप शादी या फंक्शन में हैवी वर्क वाली साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो इसके साथ आप ऐसा ही पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। आजकल हर किसी के पास एम्ब्रोइडरी वर्क वाली साड़ियां हर किसी के पास होती है। इस साड़ी से आप पोटली बैग तैयार कर सकती हैं।

मिरर वर्क पोटली

अगर आप शादी या फंक्शन में मिरर वर्क के कपड़े पहन रहीं हैं तो आप इसके साथ मिरर वर्क वाली पोटली को कैरी कर सकती हैं। इसको आप घर पर बेहद आसान तरीके से बना सकती हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई मिरर वर्क वाली साड़ी है तो आप भी इसकी मदद से स्टाइलिश पोटली बना सकते हैं।

स्टोन वर्क की पोटली

अगर आपके पास स्टोन वर्क वाली साड़ी है तो इससे आप आसानी से बैग बनाकर तैयार कर सकती हैं। इस पोटली से आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

पर्ल डिजाइन पोटली

शादी के कार्यक्रमों में पर्ल डिजाइन वाली पोटली बैग कैरी करना एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इसके लिए आप किसी सिंपल पुरानी साड़ी से बैग बनाकर उसको मोतियों से सजा सकती हैं।

चुनरी प्रिंट पोटली बैग

चुनरी प्रिंट की साड़ी तो लगभग हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप इस साड़ी से पोटली बैग बनाकर तैयार कर सकती हैं। चुनरी प्रिंट पोटली आपके हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेगी।

प्रमुख खबरें

लंदन में बढ़ा भारत का मान, मंत्री Piyush Goyal को मिला प्रतिष्ठित Britain-India Award

Muharram Holiday: मुहर्रम के कारण आज बंद रहेगा Share Market, Currency में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

FIFA World Cup 2026: Japan ने रचा World Cup में इतिहास, रिकॉर्ड गोल के साथ नॉकआउट में, अब Brazil से होगी टक्कर

Ketan Agarwal Murder में पुलिस का बड़ा खुलासा! मंगेतर सिया ही थी मास्टरमाइंड, दो बार फेल फिर तीसरी कोशिश में प्रेमी संग ले ली जान