टीका लगवाओ-दुकान खुलवाओ के नारे के साथ गुरूवार से खुलेगा पूरा मार्केट

By दिनेश शुक्ल | Jun 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नया प्रयोग करते हुए व्यापारी संगठनों की दुकान खुलवाने की मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा है कि 'टीका लगवाओ-दुकान खुलवाओ' के नारे के साथ सभी दुकानदारों और उन पर काम करने वाले वर्कर्स को वैक्सीनेशन करवाना जरूरी रहेगा। इसके मद्देनजर बुधवार को व्यापारी और उनके कर्मचारियों को केम्प लगाकर 100 प्रतिशत टीकाकरण किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: मंहगाई की मार से जनता त्रस्त उधर भाजपा में चल रहा शिवराज हटाओ अभियान- जीतू पटवारी

मंत्री सारंग ने कहा कि कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिये सावधानी बहुत जरूरी है। बाजारों को कोविड की गाइडलाइन के साथ ही खोलना होगा। बुधवार को नये और पुराने शहर के सभी बाजारों में शासन द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण केम्प आयोजित किये जायेंगे। इसमें 100 प्रतिशत व्यापारी एवं उनके कर्मचारियों को टीका लगवाने की जिम्मेदारी व्यापारी संगठनों की होगी। इसके बाद ही बाजार खोलने की अनुमति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: मंहगाई की मार से जनता त्रस्त उधर भाजपा में चल रहा शिवराज हटाओ अभियान- जीतू पटवारी

बाजार खुलने एवं बंद होने का समय कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही होगा। बाजार खुलने के साथ ही व्यापारियों को दुकानों के बाहर गोले बनाने होंगे। गाइडलाइन का पालन कराने वाली सीएसटी टीम को सहयोग करना होगा, तभी कोरोना पर भोपाल की जीत होगी। सभी को ध्यान रखना होगा की भोपाल में दोबारा लॉकडाउन की स्थिति न बने। बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली सहित नये एवं पुराने शहर के व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

US Navy ने Saildrone पर कब्जा करने की कोशिश कर रही Iran की दो नावें नष्ट कीं

India-New Zealand FTA | न्यूज़ीलैंड की संसद ने भारत के साथ ट्रेड डील बिल पास किया, 95% एक्सपोर्ट पर टैरिफ में छूट मिलेगी

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

Israel को 2,000 पाउंड वाले 40,000 बम बेचने की तैयारी में Donald Trump प्रशासन