युवती की कुएं में डूबने से मौत, राजगढ़ के खिलचीपुर का मामला

By मनीष सोनी | Jan 15, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुरा में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें: लापता युवक की सिर कुचल कर हत्या, भेल के जंबूरी मैदान में मिला शव

पुलिस के अनुसार बीती शाम ग्राम परसपुरा निवासी रोड़ीबाई (22) पुत्री राधाकिशन तंवर की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतिका के पिता राधाकिशन की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवती कुएं में किन हालातों के चलते गिरी, इसका खुलास अभी तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा