- |
- |
लापता युवक की सिर कुचल कर हत्या, भेल के जंबूरी मैदान में मिला शव
- दिनेश शुक्ल
- जनवरी 14, 2021 23:22
- Like

मृतक की पहचान मूलत: बाड़ी बरेली निवासी चंदन कहार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट काम करता था और सतनामी नगर में रहता था। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक युवक बुधवार रात से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक बुधवार रात से ही गायब था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें: इंदौर में आयकर का छापा, 50 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा
जानकारी अनुसार भेल क्षेत्र के पिपलानी थानांर्गत जंबूरी मैदान में 100 क्वार्टर के पास गुरुवार सुबह लोगों को एक युवक की लाश पड़ी दिखी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान मूलत: बाड़ी बरेली निवासी चंदन कहार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह प्राइवेट काम करता था और सतनामी नगर में रहता था। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक युवक बुधवार रात से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: अंधे हत्याकांड का हुआ खुलासा, रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार
मृतक के चेहरे पर किसी ठोस चीज या पत्थर से वार किया गया है। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पिपलानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक चंदन का लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
राहुल गांधी के बयान पर शिवराज का पलटवार, पूछा- इतनी बड़ी झूठ बोलते हुए शर्म नहीं आई?
- अंकित सिंह
- जनवरी 25, 2021 15:07
- Like

शिवराज ने आगे कहा कि आज़ादी के बाद जिस तरह की नीतियां अपनाई गईं, हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे लगाकर देश की हज़ारों किलोमीटर ज़मीन पर चीन ने कब्ज़ा कर लिया। तब प्रधानमंत्री कौन थे और किसकी सरकार थी?
देश को विभाजित और कमजोर करने वाले राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी को इतना बड़ा झूठ बोलते हुए शर्म नहीं आई। कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है, देश को अगर किसी ने कमजोर किया है तो वो कांग्रेस पार्टी ही है। देश के विभाजन का पाप भी कांग्रेस के माथे पर है। शिवराज ने आगे कहा कि आज़ादी के बाद जिस तरह की नीतियां अपनाई गईं, हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे लगाकर देश की हज़ारों किलोमीटर ज़मीन पर चीन ने कब्ज़ा कर लिया। तब प्रधानमंत्री कौन थे और किसकी सरकार थी?
आपको बता दें कि तमिलनाडु के करूर में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने पिछले 6-7 सालों में जो किया है उससे आज एक कमजोर और विभाजित भारत दिखाई देता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा देश में नफरत फैलाती रहती है। वर्तमान परिस्थिति में हमारी सबसे बड़ी ताकत अर्थव्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है।राहुल गांधी को इतना बड़ा झूठ बोलते हुए शर्म नहीं आई? कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है, देश को अगर किसी ने कमजोर किया है तो वो कांग्रेस पार्टी ही है। देश के विभाजन का पाप भी कांग्रेस के माथे पर है: शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री https://t.co/ufNyKuiyVr pic.twitter.com/3GXVXrGwai
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2021
स्वतंत्रता सेनानी मौलवी अहमदुल्ला शाह के नाम पर रखा जा सकता है अयोध्या में मस्जिद का नाम
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 25, 2021 15:03
- Like

बाबरी मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बादअयोध्या में बनाई जाने वाली प्रस्तावित मस्जिद का नाम अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले मौलवी अहमदुल्ला शाह के नाम पर हो सकता है।
अयोध्या। बाबरी मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में बनाई जाने वाली प्रस्तावित मस्जिद का नाम अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले मौलवी अहमदुल्ला शाह के नाम पर हो सकता है। मस्जिद निर्माण की देखरेख के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा गठित न्यास इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि अवध क्षेत्र में ‘विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले’’ शाह के नाम पर मस्जिद का नाम रखने के बारे में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी की गौतमबुद्ध नगर को सौगात, 700 करोड़ की 80 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
न्यास का गठन होने के बाद इस बारे में चर्चा चली थी कि मस्जिद का नाम मुगल शासक बाबर के नाम पर रखा जाएगा जैसा कि बाबरी मस्जिद का रखा गया था या फिर किसी और नाम पर विचार किया जाएगा। न्यास के सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की परियोजना को सांप्रदायिक भाईचारे तथा देशभक्ति के संकेत के रूप में प्रस्तुत करने के लिए न्यास ने इस परियोजना को शाह के प्रति समर्पित करने का फैसला लिया है, जो इन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ इस्लाम के सच्चे अनुयायी भी थे।
इसे भी पढ़ें: PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- कमजोर और विभाजित दिखाई देता है...
हुसैन ने कहा, ‘‘न्यास अयोध्या मस्जिद परियोजना को महान स्वतंत्रता सेनानी मौलवी अहमदुल्ला शाह को समर्पित करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस संबंध में हमें विभिन्न मंचों से सुझाव मिले हैं। यह एक अच्छा सुझाव हैं। विचार-विमर्श के बाद इस बारे में आधिकारिक घोषण करेंगे।’’ शाह, पांच जून 1858 को शहीद हो गए थे।
जॉर्ज ब्रुस मालेसन तथा थॉमस सियटन जैसे अंग्रेज अधिकारियों ने उनके साहस, शौर्य तथा उनकी संगठनात्मक क्षमताओं का जिक्र किया है। भारत के 1857 के संग्राम पर आधारित किताब ‘हिस्ट्री ऑफ इंडियन म्यूटिनी’ में मालेसन ने शाह का कई बार जिक्र किया है। शाह ने अवध क्षेत्र में विद्रोह छेड़ा था तथा फैजाबाद के चौक इलाके में स्थानीय मस्जिद ‘मस्जिद सराय’ को मुख्यालय बनाया था जहां वह क्रांतिकारी नेताओं के साथ बैठकें करते थे।
मुख्यमंत्री योगी की गौतमबुद्ध नगर को सौगात, 700 करोड़ की 80 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- अनुराग गुप्ता
- जनवरी 25, 2021 14:50
- Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2018 में हमने एक जनपद और एक उत्पाद की योजना शुरू की थी जो आज देश में आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बन रही है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ नोएडा आकर लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे लेकिन मौसम सही नहीं होने की वजह से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लेना पड़ा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नोएडा में करीब 700 करोड़ रुपए की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज हमने एक साथ 700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। मुझे खुशी है कि हमारे गौतमबुद्धनगर के जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से ये जनपद देश के अंदर तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए संकेत, उत्तरप्रदेश में शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं है सरकार
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2018 में हमने एक जनपद और एक उत्पाद की योजना शुरू की थी जो आज देश में आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बन रही है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ नोएडा आकर लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे लेकिन मौसम सही नहीं होने की वजह से उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लेना पड़ा।
उन्होंने कहा कि मैंने खुद ही इस बात को महसूस किया है कि अकेले नोएडा अथॉरिटी ने वहां पर हजारों-करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण कराया है। ऐसे ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने, यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी ने भी लोककल्याण इत्यादि से जुड़े हुए लोकार्पण के कार्य सम्पन्न किए हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर में स्थापित होने वाले जेवर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, इसमें बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- बंटवारे में नहीं एकजुटता में विश्वास करता हूं
उल्लेखनीय है कि जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया था कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिये पुख्ता प्रबंध किया गया है। यहां पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण तथा नोएडा पुलिस, नोएडा मेट्रो रेल सहित विभिन्न संस्थानों ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई है। उन्होंने बताया था कि समारोह का मुख्य आकर्षण एक जनपद एक उत्पाद, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, औद्योगिक प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के इतिहास की प्रदर्शनी, नोएडा के इतिहास की प्रदर्शनी, नोएडा एयरपोर्ट के मॉडल का प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक व्यंजन, कृषि व जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी के अलावा सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
यहां सुने मुख्यमंत्री का पूरा संबोधन:
जनपद गौतमबुद्ध नगर की विभिन्न योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास तथा 'उत्तर प्रदेश दिवस' कार्यक्रम में... https://t.co/aYOvY1mPPh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2021

