छात्रा को अगवा करके पिलाया ड्रग्स फिर किया बलात्कार, लड़की की इलाज के दौरान हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद कथित दुष्कर्म किये जाने के बाद 17 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी और कहा कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोप है कि नौचन्दी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या का प्रयास किया गया, जिसके बाद गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: रवीना टंडन ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर ‘‘शर्मनाक राजनीति’’ का लगाया आरोप

परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि छात्रा को बदहवास हालत में लेकर पड़ोस में रहने वाले दो युवक घर पहुंचे। स्वजन ने छात्रा को कूटी चौराहे पर एक डाक्टर के यहां भर्ती कराया। पिता के मुताबिक छात्रा ने बताया कि ऑटो सवार उसे गांधी आश्रम चौराहे पर फेंक कर चला गया था, उसके बाद ई-रिक्शा में बैठाकर एक युवक, उसे कुटी चौराहे पर छोड़ गया और उसी के मोबाइल से छात्रा ने अपने भाई को फोन कराया था। इसी बीच पड़ोस के दो युवक ई-रिक्शा से उतारकर उसे घर तक ले गए। कुछ घंटे के उपचार के बाद भी छात्रा की हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिसकर्मियों ने छात्रा को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया, जहां आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नौचंदी पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आज छात्रा की मौत हो जाने के बाद हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह आशंका भी जता रही है कि छात्रा कहीं जहरखुरानी गिरोह की शिकार तो नहीं हुई। डाक्टरों का मानना है कि नशीली वस्तु ही छात्रा को खिलाई या पिलाई गई, जिसकी वजह से उसके शरीर के अंगों पर प्रभाव पड़ा है।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav