राजस्थान में प्रेमी के ठुकराए जाने पर प्रेमिका ने की खुदकुशी, परिजनों ने दर्ज कराया मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

राजस्थान के जोधपुर से बीते दिनों एक युवती की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने के बाद आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक घटना राजस्थान के जोधपुर की है, जहां फलोदी इलाके की एक युवती ने 2 सितंबर को रहस्यमई कारणों से आत्महत्या कर ली थी। युवती के भाई के अनुसार लड़की की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी और 2 सितंबर को युवती ने परिजनों को बताया कि वह सचिन जैन नामक एक युवक से प्रेम करती है और दोनों के बीच 2-3 तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उसी से विवाह करेगी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के 33 जिलों में सरपंच के उपचुनाव के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा

मौके से कई गोलियां भी मिली और एक पत्र जिसमें उसने सचिन के प्यार के धोखे के बारे में लिखा है। परिजनों ने युवती की हालत को देख उसे फलोदी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे जोधपुर के एमबीएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वही उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई है।सचिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी