सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान को लेकर बंबई उच्च न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक वकील से उस याचिका की प्रति महाराष्ट्र सरकार को देने को कहा जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आग्रह किया गया है। यह याचिका वकील पुनीत ढांडा ने दायर की है और दावा किया है कि राजपूत और सालियान की मौत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं क्योंकि ये संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं। यह याचिका सुनवाई के लिए बुधवार को जब आई तो याचिकाकर्ता के वकील विनीत ढांडा ने न्यायमूर्ति के के तातेड और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ से कहा कि सालियान की मौत आठ जून और राजपूत की मृत्यु 14 जून को हुई थी। विनीत ढांडा ने दलील दी, मुंबई पुलिस ने अपना काम नहीं किया और मौत के मामलों की जांच उचित तरीके से नहीं की।

प्रमुख खबरें

Mirza Fakhrul Islam बने Bangladesh के 23वें राष्ट्रपति, संभाला सर्वोच्च संवैधानिक पद

CM Devendra Fadnavis ने दिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 95% फंड खर्च करने के निर्देश

Cristiano Ronaldo की Al-Nassr में वापसी, पहले मुकाबले में खेलने को लेकर कोच एंजे पोस्टेकोग्लू ने दिया बड़ा संकेत

Madhur Knit Crafts IPO 24 अगस्त को खुलेगा, 95 से 100 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड