राजस्थान में जनहित से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दें : मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि हर व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से त्वरित राहत दिलाना तथा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से सभी सुविधाएं एवं सेवाएं पहुंचाना हमारी सरकार का ध्येय है।

अधिकारियों के अनुसार, शर्मा ने जनसुनवाई में आई महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं को सबसे पहले सुना और अधिकारियों को उनकी परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर जनसुनवाई करे, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि आमजन के हित से जुड़ी प्रत्येक समस्या को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता दें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया।

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान