पुलिसकर्मियों को समय से पदोन्नति दें और ई-पेंशन से जोड़ें : आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को वरिष्‍ठ अधिकारियों को पुलिसकर्मियों को ई-पेंशन से जोड़ने का निर्देश देते हुए कहा कि हर पुलिसकर्मी को समय पर पदोन्नति मिलनी चाहिए।

शुक्रवार शाम को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने अपर पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ हुई एक विशेष बैठक में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

बयान के अनुसार योगी ने जोर देकर कहा कि पुलिसकर्मियों को योग्यता और प्रतिभा के अनुरूप पदोन्नति दी जाए और सेवानिवृत्ति के समय देनदारी का भुगतान समय से हो।

मुख्यमंत्री ने अति विशिष्ट श्रेणी के लोगों (वीआईपी) की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश के साथ यह भी कहा कि इनकी तैनाती में युवाओं को वरीयता दें और वीआईपी सुरक्षा में लगे जवानों के आदर्श आचरण के लिए भी काउंसलिंग कराई जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?