दवा कंपनी ग्लेनमार्क को चौथी तिमाही में हुआ जोरदार मुनाफा, छह प्रतिशत की हुई वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

नयी दिल्ली। दवा कंपनी ग्लेनमार्क फॉर्मास्यूटिकल्स को 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुई आखिरी तिमाही में छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 233.87 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ। बेहतर बिक्री के सहारे कंपनी ने यह लाभ अर्जित किया। वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में इसे 220.30 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि मार्च 2021 तिमाही में कारोबार से उसे 2,859.9 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल हुआ जो मार्च 2020 में 2,767.5 करोड़ रुपए था। पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी ने कुल 970.1 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव