पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी, मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए के पार

petrol

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंचा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए के पार जा चुकी थी और शनिवार को मुंबई में भी इसने यह आंकड़ा पार कर लिया।

नयी दिल्ली। मुंबई में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 100 रुपए के पार चली गयी। इस महीने 15वीं बार पेट्रोल की कीमत बढ़ायी गयी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्यवृद्धि संबंघी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। इस महीने 15वीं बार दोनों ईंधनों की कीमत बढ़ने के साथ देश में उनकी कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले ही 100 रुपए के पार जा चुकी थी और शनिवार को मुंबई में भी इसने यह आंकड़ा पार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: जागरण प्रकाशन का चौथी तिमाही में मुनाफा सात गुना बढ़कर 39.90 करोड़ पर पहुंचा

मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100.19 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की 92.17 प्रति लीटर हो गयी है। राज्यों में वैट और फ्रेट शुल्कों जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतों में अंतर रहता है। दिल्ली में पेट्रोल इस समय 93.94 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 84.89 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। चार मई के बाद से 15वीं बार ईंधन की कीमतें बढ़ायी गयी हैं। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमत देश में सबसे ज्यादा है। वहांइनके भाव क्रमश: 104.94 रुपए प्रति लीटर और 97.79 रुपए प्रति लीटर हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़