By अनन्या मिश्रा | Sep 15, 2026
आजकल फेस की चमक बरकरार रखने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेशियल पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुराने समय में हमारी दादी-नानी कैसे स्किन का अपना ख्याल रखती थीं। पहले न फेस वॉश था और न कोई क्रीम थी। पुराने समय में त्वचा की देखभाल करने के लिए घर में मौजूद चीजों से बने उबटन का इस्तेमाल किया जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल खाने में यूज होने वाली चीजें पहले खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आती थीं। बेसन, दही, हल्दी और शहद जैसी चीजों से उबटन बनाकर तैयार किया जाता था। इस उबटन को लगाने से आपकी स्किन साफ और मुलायम होती थी और आप भी चेहरा निखारने के लिए इस उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सबसे पहले फेस वॉश कर लें। फिर तैयार उबटन को फेस और गर्दन पर पतली लेयर के साथ लगाएं। अब करीब 15 मिनट तक इसको लगा रहने दें और पूरी तरह से जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ करें। इसके बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
हालांकि इस उबटन के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसका फायदा आपको इस्तेमाल करके देखना है। लेकिन अधिकतर लोगों को इसके फायदे मिल सकते हैं।
बेसन स्किन से गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है। यह स्किन को साफ महसूस कराता है।
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। जिससे स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करने में सहायता मिलती है। जिससे स्किन मुलायम महसूस हो सकती है।
शहद स्किन में नमी बनाए रखने में सहायता करती है और यह ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
हल्दी करक्यूमिन जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।
अगर आपकी त्वचा इस मिश्रण को अच्छे से सहन करती है, तो सप्ताह में 1 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत ज्यादा लगाने या रगड़ने से त्वचा में रूखापन या जलन हो सकता है।
अगर आप पहली बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने जा रही हैं, तो पहले थोड़ा सा मिश्रण हाथ की स्किन पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। खुजली, जलन या लालिमा महसूस होने पर इसको फेस पर न लगाएं। वहीं इस उबटन को आंखों के आसपास लगाने से बचें।