Delhi-Goa IndiGo Flight | इंजन फेल होने के कारण आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया गोवा जाने वाला विमान: सूत्र

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2025

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को मंगलवार रात उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आने के बाद मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। मामले से अवगत मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उड़ान संख्या 6E 6271, भारतीय समयानुसार रात 9:53 बजे सुरक्षित रूप से उतर गई। विमान में 191 लोग सवार थे।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “उड़ान 6ई 6271 में 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जाते समय तकनीकी खराबी का पता चला। नियत प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।”

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न

इंडिगो ने जानकारी नहीं दी

विमान में आई खराबी और उसमें सवार यात्रियों की संख्या के बारे में इंडिगो ने जानकारी नहीं दी। प्रवक्ता ने कहा, हालांकि परिचालन पुनः शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो यात्रियों को लेकर शीघ्र ही रवाना होगा।

इसे भी पढ़ें: RCB Bengaluru Stampede | कर्नाटक ने बेंगलुरु भगदड़ के लिए आरसीबी को जिम्मेदार ठहराया, रिपोर्ट में विराट कोहली का जिक्र

मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बुधवार रात 9:52 बजे विमान उतरने के बाद यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और टर्मिनल पर कर्मचारियों ने उनकी सहायता की। मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जाने वाली उड़ान का मार्ग तकनीकी खराबी के कारण बदले जाने के बाद रात 9:35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विमान रात 9.52 बजे सुरक्षित उतार लिया गया और 9:57 बजे पूर्ण आपातकाल की स्थिति वापस ले ली गई। प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे के समग्र परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम