तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गांव की सड़क पर लड़की का पीछा किया, उसका मुंह दबाया और उसे घसीटकर एक झाड़ी में ले गया। आरोपी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है।
तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में स्कूल से घर लौट रही 10 साल की लड़की का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गांव की सड़क पर लड़की का पीछा किया, उसका मुंह दबाया और उसे घसीटकर एक झाड़ी में ले गया। आरोपी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने बताया कि बाद में लड़की ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
अन्य न्यूज़














