गोवा: जिलाधिकारियों को तीन महीने के लिए एनएसए लगाने की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

गोवा सरकार ने अपने दो जिलाधिकारियों को तीन महीने की अवधि के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत शक्तियों का प्रयोग करने को लेकर अधिकृत किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अवर सचिव (गृह) मंथन मनोज नाइक ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर दोनों जिलाधिकारियों को तटीय राज्य में ‘‘मौजूदा परिस्थितियों’’ का हवाला देते हुए तीन महीने के लिए एनएसए लगाने की शक्ति दी।

आदेश में कहा गया है कि उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा के जिलाधिकारी ‘‘अपने अधिकार क्षेत्र की स्थानीय सीमाओं के भीतर उक्त अधिनियम (एनएसए) की धारा तीन की उपधारा (दो) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग भी कर सकते हैं।’’

यह प्रावधान राज्य की सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था या आवश्यक आपूर्ति एवं सेवाओं को बरकरार रखने के लिए खतरा माने जाने वाले व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिए जाने की अनुमति देता है। यह कदम हाल में सामाजिक कार्यकर्ता रमा कोंकणकर पर सात लोगों द्वारा किए गए हमले की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। सभी सातों आरोपी आदतन अपराधी हैं।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड

West Bengal Voter List: Supreme Court की सख्त चेतावनी, Judicial Officers पर उंगली उठाने की कोशिश न करें

मतदाता सूची विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, न्यायिक अधिकारियों पर सवाल उठाने से किया मना