गोवा में TMC होगी मजबूत, लकी अली, नफीसा अली और रेमो फर्नांडिस पार्टी में होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Oct 23, 2021

तीसरी बार बंगाल में सत्ता पर काबिज होने के बाद ममता बनर्जी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूती देने की कोशिश में है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से त्रिपुरा, असम और गोवा जैसे राज्यों में जोर लगाया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गोवा में तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभियान शुरू किया जा चुका है। गोवा में पार्टी को एक बड़ा चेहरा लुईजिन्हो फलेरियो के रूप में मिल चुका है। इसके अलावा कई बड़े नेता पार्टी में लगातार शामिल हो रहे हैं। इन सबके बीच ममता बनर्जी भी 28 अक्टूबर को गोवा पहुंचने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के दौरान TMC नेता सुष्मिता देव पर हुआ हमला, कार के साथ की गई तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि गोवा में तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन की फिराक में भी है। इसके लिए गोवा फॉरवर्ड पार्टी से बातचीत की जा सकती है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी भी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन को इक्छुक है। पहले ही उसके नेता ममता बनर्जी की तारीफ करते रहते हैं। ममता बनर्जी खुद को राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभारने की कोशिश में हैं ताकि 2024 में वह नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके। माना जा रहा है कि गोवा में आने वाला विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है। जहां भाजपा के सामने सत्ता वापसी करने की चुनौती होगी। वहीं कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी किस्मत आजमाएगी।

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब