गोवा में 20 मार्च को होंगे स्थानीय निकायों के चुनाव, EC ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

पणजी। गोवा में 11 नगरपालिका परिषदों और पणजी नगर निगम के लिए 20 मार्च को चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त सी आर गर्ग ने यहां पत्रकारों को बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 नगरपालिका परिषदों और पणजी शहर के नगर निगम के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। गर्ग ने बताया कि कोविड-19 से पीड़ित लोगों को शाम में चार से पांच बजे के बीच मतदान की इजाजत होगी। उन्होंने बताया कि राज्य में हाल में आयोजित जिला पंचायत चुनावों में भी यही प्रक्रिया अपनायी गयी थी। गोवा में 13 नगरपालिका परिषद और एक नगर निगम है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines