गोवा विधानसभा अध्यक्ष सरकार को सत्र को छोटा ना करने दें: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

पणजी। गोवा की भाजपा सरकार द्वारा पंचायत चुनाव के बहाने विधानसभा सत्र को छोटा कर दिये जाने की आशंका प्रकट करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को (विधानसभा) अध्यक्ष से 11 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के साथ ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया। पणजी के समीप पोरवोरिम में विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि इस सत्र में उनके सहयोगी विभिन्न मुद्दों पर प्रमोद सावंत सरकार को घेरने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: शिवसैनिकों से बोले उद्धव- लड़ना है तो मेरे साथ रहिए, शिंदे को दी चुनौती- हिम्मत है तो मध्यवर्ती चुनाव में आओ

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन असहज स्थिति से बचने के लिए ऐसी संभावना है कि भाजपा नीत सरकार पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता का बहाना देकर मानसून सत्र को छोटा न कर दे। जिला परिषद चुनाव के दौरान भाजपा ने सत्र इसी तरह छोटा कर दिया था। विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर को ऐसा नहीं होने देना चाहिए।’’ प्रदेश में 10 अगस्त को पंचायत चुनाव हैं और 20 जुलाई को आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आ जाएगी।

प्रमुख खबरें

Congress की सरकार आने पर SC/ST से छीनकर धार्मिक आधार पर दिया जाएगा आरक्षण? PM मोदी ने शहजादे की कौन सी खतरनाक चाल का किया जिक्र

Summer Coolers Recipe: चिलचिलाती गर्मी को मात देने के लिए, घर पर आसानी से बनाएं समर ड्रिंक्स

Aavesham OTT Release: फहद फासिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म कब और कहां देखें

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 56.01 प्रतिशत मतदान हुआ