कांग्रेस में 'गोडसे'वाद की हुई शुरुआत! हिंदू महासभा के नेता की कमलनाथ ने कराई पार्टी में एंट्री

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2021

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर उथल-पुथल शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर आई है। कांग्रेस ने निकाय चुनाव का एक वार्ड जीतने के लिए अपने सिद्धांतों की कुर्बानी दे दी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक ऐसे शख्स को कांग्रेस की सदस्यता दिला दी जो नाथूराम गोडसे की पूजा कर चुका है। ग्वालियर के वार्ड-44 से पार्षद बाबूलाल चौरसिया कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। बाबूलाल चौरसिया हिंदू महासभा के नेता हैं। 

वोट-नोट के लिए महात्मा गांधी का प्रयोग करती कांग्रेस

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गोडसे के पुजारी अब कांग्रेस की सवारी हैं।  कांग्रेस का चरित्र उजागर हो गया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी का प्रयोग कांग्रेस सिर्फ वोट और नोट के लिए करती है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम