Kashmir में Gulmarg से महज 20 किलोमीटर दूर Gogaldara बन रहा है नया टूरिस्ट हॉट-स्पॉट

By नीरज कुमार दुबे | Jan 27, 2025

गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट से सिर्फ़ 20 किलोमीटर की दूरी पर बर्फ से ढका हुआ एक प्राचीन गाँव है जो पर्यटकों का ध्यान तेज़ी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हम आपको बता दें कि तंगमर्ग में घने जंगलों के बीच बसा और ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरा गोगलदरा क्षेत्र अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमयी जमे हुए टीले के चलते पर्यटकों का ध्यान तेजी से आकर्षित कर रहा है। यहां जो रहस्यमयी टीला है उस पर सर्दियों में पड़ने वाली सूरज के रोशनी क्रिस्टल की तरह चमकती हुई प्रतीत होती है। इस मनमोहक नज़ारे ने पर्यटकों को आकर्षित किया है जो यहां सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। हम आपको बता दें कि जमे हुए टीले के अलावा गोगलदरा गांव सर्दियों में की जाने वाली कई सारी गतिविधियों का भी केंद्र बनता जा रहा है इसलिए यहां रोमांच और प्रकृति से प्रेम करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में अनूठी पहल के तहत Chinar के पेड़ों को आधार जैसे कोड के साथ जियो-टैग किया गया

गोगलदरा गांव में पर्यटकों की भीड़ इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि एक तो बर्फ से ढकी ढलानें स्कीइंग के लिए उपयुक्त हैं, साथ ही लोकप्रिय गुलमर्ग रिसॉर्ट की तुलना में यहाँ भीड़ कम होती है। पर्यटकों की भीड़ देखकर स्थानीय विक्रेता काफी खुश हैं क्योंकि आने वाले लोग पारंपरिक मसालेदार केहवा और अन्य कश्मीरी उत्पादों की मांग कर रहे हैं। देखा जाये तो उत्तरी कश्मीर के इस शांत कोने में पर्यटन बढ़ने के साथ-साथ गोगलदरा पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत