इस टीम के साथ विश्व कप में जाना आत्मविश्वास बढ़ाने वाला: एलेक्स कैरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

नयी दिल्ली। भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार वापसी करने से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान एलेक्स कैरी ने मंगलवार को यहां कहा कि मौजूदा चैम्पियन की तरह खेलने वाली टीम के साथ विश्व कप में जानेसे उनका ‘आत्मविश्वास’ काफी बढ़ेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन लगातार दो जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला अब 2-2 से बराबर है और बुधवार को यहां निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।  कैरी ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी के तौर पर हम पिछले एक-डेढ़ साल से कड़ी मेहनत कर रहे है। हमें कुछ सफलता मिलने लगी है। हम इस टीम के साथ विश्व कप में जाने को लेकर आत्मविश्वास से भरे है।’’ कैरी ने कहा कि प्रतिबंध खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी से टीम को मजबूती ही मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम ने नहीं किया अभ्यास, ऑस्ट्रेलिया ने बहाया पसीना

कैरी ने कहा कि यह कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि भारतीय टीम लगातार दो हार के बाद वापसी करने को बेकरार होगी। उन्होंने कहा, ‘‘श्रृंखला की शुरूआत में हम पर दबाव था। कुछ मैच काफी करीबी थे लेकिन अब श्रृंखला 2-2 से बराबर है। कल का मैच चुनौतीपूर्ण होने वाला है। जाहिर है हम पिछले मैच के लय को जारी रखना चाहेंगे। खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत तुरंत वापसी कर सकता है लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जीत से थोड़ी दूर रह गये। अब श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर है। हम अंतिम मैच का इंतजार कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal